16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

जून के महीने में बस्सी शहर में एक रात में साढे 4 इंच बरसात

बस्सी @ पत्रिका. बस्सी शहर में जून के महीने में गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक जितनी बरसात हुई है, उतनी बरसात जून के महीने में पिछले कई वर्षों में नहीं हो पाई। शहर में बीती रात को साढ़े 4 इंच (113 एमएम ) बरसात हो गई, इससे रातभर पूरा शहर जल मग्न हो […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. बस्सी शहर में जून के महीने में गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक जितनी बरसात हुई है, उतनी बरसात जून के महीने में पिछले कई वर्षों में नहीं हो पाई। शहर में बीती रात को साढ़े 4 इंच (113 एमएम ) बरसात हो गई, इससे रातभर पूरा शहर जल मग्न हो गया। पूरे शहर में बरसात का इतना पानी भर गया, कि सड़कें नदियां बन गई तो मकानों व दुकानों पानी भर गया। जानकारी के अनुसार बस्सी शहर में गुरुवार देर शाम करीब सात बजे बरसात का दौर शुरू हुआ जो शुक्रवार तड़के तक चलता रहा। बरसात का दौर थम – थम कर चलता रहा। शहर के निचले इलाके बरसात के पानी से टापू बन गए।

जानकारी के अनुसार बस्सी शहर में गुरुवार शाम से ही बादलों की घटा छाना शुरू हो गया। शाम को पहली बरसात शाम करीब सात बजे शुरू हुई, लेकिन पूरी रात चार- पांच बार बरसात हुई, जिसमें पूरा शहर टापू की तरह भर गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जून के महीने में इस बार जितनी बरसात हुई है, उतनी पिछले कई वर्षों में नहीं हुई।

निचले इलाकों के हालात खराब…

नगरपालिका ने कहने को तो पूरे शहर में नाले व नालियों की सफाई करवाई, लेकिन रात को हुई बरसात से सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई। नाले व नालियों की बजाय पानी सड़कों पर बहता रहा। भारी बरसात के पानी से सड़कें ऐसी लग रही थी कि मानों नदियां बह रही है। शहर के कल्याण गंज, स्टेशन रोड, सारण तिराहा आदि स्थानों पर तो पानी बहता रहा लेकिन बस स्टैण्ड, तूगा रोड व अन्य कॉलोनियों में पानी भराव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात के पानी से रात को लोगों का आवागमन बाधित रहने से लोगों को पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा।

ग्रामीण इलाकों में भी जारी रही भारी बरसात….

बस्सी शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी जमकर बरसात का दौर चला। ग्रामीण इलाकों में रास्तों में पानी भर गया तो खेत भी पानी से लबालब हो गए। बरसात से जिन किसानों दो दिन पहले खरीफ की फसलों की बुवाई कर ली, उन किसानों की फसल खराब होने की आशंका है।

पानी भराव होने से श्रद्धालुओ को परेशानी

बस्सी शहर में गत रात को इतनी बरसात हा गई कि लोगों को आवगमन करने के लिए कई रास्तों में पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। लोग अपने वाहनों को खड़ा कर बरसात थमने का इंतजार करना पडा़। यहां तक बस स्टैण्ड व तूंगा रोड पर पानी भराव नहीं होता है, लेकिन रात को तो यहां भी सड़क पर जमकर पानी बहा। सारण तिराहे पर विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय के सामने कॉलोनी की सड़क पर पानी भरने से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी भुगतनी पड़ रही है। राहुल, अशोक व पवन ने बताया कि बरसात के बाद मंदिर की दीवार धंस गई,। (कासं )