Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की डल झील के घाट नंबर 7 पर शिकारा रैली आयोजित हुई। रैली के बाद चुनाव के पहले चरण में मतदान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मतदान वैसा नहीं था जैसा हमने उम्मीद की थी। ऐसे कई क्षेत्र थे जहां 2014 की तुलना में मतदान कम हुआ।