23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर हुआ कीर्तन, सिख संगत ने छबील लगा बांटा शर्बत

सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीदी दिवस मंगलवार को भगवानगंज स्थित गुरुद्वारे में मनाया गया। गुरुद्वारा में सुबह से कीर्तन हुआ।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

May 23, 2023

सागर. सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीदी दिवस मंगलवार को भगवानगंज स्थित गुरुद्वारे में मनाया गया। गुरुद्वारा में सुबह से कीर्तन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में सिख संगत ने शिरकत की। सुबह 8.00 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। सुबह 8.30 बजे से 9.15 बजे तक हजूरी रागी जत्था ज्ञानी दविंदर सिंघ द्वारा कीर्तन हुआ। सुबह 11.30 बजे आनंद साहिब के पाठ के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कीर्तन में ज्ञानीजी ने कहा हर सिख को गुरु अर्जुन देवजी के शहीदी से प्रेरणा लेनी चाहिए । उनकी शहादत को अपने जहन में रखना चाहिए। उनका इतिहास पढऩा चाहिए ताकि जीवन में आने वाली किसी भी विषम परिस्थिति में अपने घबड़ाए नहीं। गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष सतेंदर सिंह होरा ने बताया कि गुरुद्वारे के बाहर छबील लगाकर शर्बत का वितरण किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक हजारों की संख्या में लोगों ने भीषण गर्मी में यहां आकर शर्बत पिया। छबील के बाद भगवानगंज स्थित गुरुद्वारा में लंगर भी लगा।