12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

No video available

मानसून फिर सक्रिय: बरसात से बांड़ी नदी में आया पानी, खेतों में लबालब

चौमूं/चीथवाड़ी शहर सहित ग्रामीण अंचल में मानसून के फिर सक्रिय होने से पिछले दो दिन से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश से क्षेत्र की बांडी नदी में इस बार पांचवीं बार पानी आने से लोगों में खुशी है। वहीं खेतों में भी पानी का भराव हो रहा है। हालांकि लगातार बारिश होने […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Sep 05, 2024

चौमूं/चीथवाड़ी

शहर सहित ग्रामीण अंचल में मानसून के फिर सक्रिय होने से पिछले दो दिन से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश से क्षेत्र की बांडी नदी में इस बार पांचवीं बार पानी आने से लोगों में खुशी है। वहीं खेतों में भी पानी का भराव हो रहा है। हालांकि लगातार बारिश होने से खेतों में नमी नहीं सूख रही। जिससे किसानों को फसल गलन की चिंता सताने लगी।

शहर में भी नीचले इलाकों में पानी का भराव हो रहा है। रातभर रुक रुक चले बारिश के दौर से 14 साल बाद बांडी नदी में पानी बहा। इस बार बांडी नदी में एक ही सीजन में 5 वीं बार पानी की आवक हुई है। नदी में कमर से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। इससे काली कोठी, बराला की ढाणी, मीणा मोहल्ला, बोबास्या की ढाणी, गोलाडा की ढाणी, बेगसों की ढाणी, भारियाला की ढाणी, डागरों की ढाणी, देवंदा की ढाणी व अन्य ढाणी वासियों का आवागमन प्रभावित हो रह है। लोगों को नदी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इधर, शहर में भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।