7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज ठंडा, मई महीने में गर्मी के तेवर नरम

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में बीते पांच दिन से बदले मौसम के मिजाज से मौसम में ठंडक घुली ुहुई है। रातें ठंडी होने से लोगों के कूलर व एसी बंद हो गए हैं। बीती शाम को भी जयपुर में मूसलाधार बारिश हुई। इसके असर से आज सवेरे भी लोगों को ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 09, 2025

– मौसम विभाग ने आज भी गुलाबी नगर में बारिश की चेतावनी जारी की

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में बीते पांच दिन से बदले मौसम के मिजाज से मौसम में ठंडक घुली ुहुई है। रातें ठंडी होने से लोगों के कूलर व एसी बंद हो गए हैं। बीती शाम को भी जयपुर में मूसलाधार बारिश हुई। इसके असर से आज सवेरे भी लोगों को ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम का मिजाज आगामी दो दिन तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर में आज दिन में बारिश की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज बारिश संभव है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में भी आज बारिश की संभावना है। माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। माउंट आबू में आज बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश के प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 ​डिग्री रहने की संभावना है। मौसम ​विभाग के अनुसार, आज दिन में गुलाबी नगर में बारिश की संभावना है।