10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

No video available

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज नरम, हल्की बारिश की चेतावनी

राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में इन दिनों प​श्चिमी विक्षोभ का साया है। इसके असर से कई जिलों में मूसलाधार तो कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। बारिश की वजह से आई तापमान में गिरावट से मौसम का मिजाज नरम बना हुआ है और गर्मी के तेवर नरम दिखाई दे रहे हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 08, 2025

– मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में इन दिनों प​श्चिमी विक्षोभ का साया है। इसके असर से कई जिलों में मूसलाधार तो कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। बारिश की वजह से आई तापमान में गिरावट से मौसम का मिजाज नरम बना हुआ है और गर्मी के तेवर नरम दिखाई दे रहे हैं। आज भी मौसम विभाग ने दिन में जयपुर में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इस कारण तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से​ल्सिय रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से​ल्सिय रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज हल्की बारिश की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। सवाई माधोपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। यहां हल्की बारिश हो सकती है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर में आज हल्की बारिश की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में भी बारिश की संभावना है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। यहां भी हल्की बारिश की संभावना है। प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री तक जा सकता है। जैसलमेर में आज न्यूनतम 26 तो अ​धिकतम आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम 26 तो अ​धिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम 27 डिग्री तो अ​धिकतम 37 डिग्री रहने की संभावना है। चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तो अ​धिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अ​धिकतम आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। यहां आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक तंत्र बना हुआ है, इसके असर से कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। आज राजधानी जयपुर में हल्की बारिश की संभावना है।