5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
खेतोंं में बाघ- बाघिन ने डाला डेरा
Play video

खेतोंं में बाघ- बाघिन ने डाला डेरा

खण्डार रेंज के लहसोड़ा गांव का मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 7 Feb 2020, 11:03 PM IST

सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान की खण्डार रेंज के लहसोडा गंाव में शुक्रवार को खेतों में बाघ-बाघिन नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में बाघ बाघिन एक साथ नजर आए। बाघ-बाघिन का मूवमेंट अब भी खेतों में ही बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने बाघ-बाघिन को फिर से जंगल में छोडऩे व जंगल की सुरक्षा दीवार को ऊंचा कराने की मांग की है।
टी-108 व टी-114 का है मूवमेंट
वनाधिकारियों ने बताया कि खण्डार रेंज के लहसोड़ा के आसपास इन दिनों बाघ टी-108 व बाघिन टी-114 का मूवमेंट बना हुआ है। इन दोनों बाघ बाघिन को पूर्व में भी एक साथ देखा जा चुका है। वन विभाग की ओर से बाघों की टे्रकिंग कराई जा रही है। वहीं वनाधिकारियों ने ग्रामीणों से रात में खेतों की ओर ना जाने का आवाह्न किया है।
टी-108 ने पहले मासूम को बनाया था शिकार
बाघ टी-108 लम्बे समय से खण्डार रेंज में ही विचरण कर रहा है। पूर्व में बाघ ने डांगरवाडा में एक दस वर्षीय बालक को अपना शिकार बना लिया था। वहीं पिछले 15 दिनों से बाघ बाघिन को एक साथ विचरण करते हुए देख जा रहा है।