गुरैया सब्जी मंडी में पहली बार किसान शेड में प्याज की नीलामी हुई। नीलामी ठीक वैसे ही हुई जैसे कृषि उपज मंडी कुसमेली में उपज की होती है। नीलामी होने से किसानों को काफी फायदा हुआ। उन्हें पूर्व में मिलने वाले दामों की तुलना में 300 रुपए प्रति क्विंटल का अधिक लाभ हुआ।