छिंदवाड़ा। कृषि उपज मंडी कुसमेली में बारिश के दिनों में आवक कमजोर रहती है। जहां सीजन में एक दिन में ही 35 हजार से लेकर 80 हजार क्विंटल तक आवक दर्ज होती है, वहीं इस समय पूरे सप्ताह भर में कुल आवक 32278 क्विंटल रही। इसमें गेहूं एवं मक्का सहित आधा दर्जन जिंस प्रतिदिन मंडी पहुंच रहे हैं।