24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
सरेआम बेच रहा था चिट़टा, 18 ग्राम चिट़टा बरामद, आरोपी काबू
Play video

सरेआम बेच रहा था चिट़टा, 18 ग्राम चिट़टा बरामद, आरोपी काबू

- पुलिस ने तस्करी के आरोपी से बिक्री रा​शि 35 हजार रुपए की नकदी भी की जब्त
Google source verification

श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन यानि चिट़टा पहुंच गया है। सूरतगढ़ में पढाई करने के कई युवक इस चिट़टे पीने के शौकीन हो गए है। ऐसे नशेडि़यों को सरेआम चिट़टे की सप्लाई कर रहे एक युवक को सदर शहर पुलिस ने काबू किया है। सूरतगढ़ सिटी के एसआई दलीप सिंह की अगुवाई में पुलिस दल ने सूरतगढ़ राजकीय महाविद्यालय के पीछे एक युवक को पकड़ा। इस युवक की पहचान नई मंडी घड़साना निवासी बलराज सिंह के रूप में हुई है।इस युवक के पास 18 ग्राम चिट्टा और बिक्री रा​शि 35 हजार रुपए बरामद की है। इसके अलावा इसके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार यह युवक इलाके में लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़