27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
साइबर ठगी: अनजान नंबरों की कॉल और प्रलोभन की अनदेखी सही बचाव
Play video

साइबर ठगी: अनजान नंबरों की कॉल और प्रलोभन की अनदेखी सही बचाव

- अपराधों के विरुद्ध पत्रिका का रक्षा कवच’ अभियान में टॉक शो आयोजित
Google source verification

श्रीगंगानगर। साइबर ठग पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। थोड़ी सी चूक होते ही आपके अकाउंट को यह साइबर ठग साफ कर देते हैं। वर्तमान डिजिटल परिवेश में साइबर जालसाजों द्वारा नागरिकों को सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार से ठगा जा रहा है, जिसमें सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक इंवेस्टमेंट रिटर्न के मैसेज भेजकर या विज्ञापन दिखाकर धोखाधड़ी करना देखने में आ रहा है। राजस्थान पत्रिका की ओर से साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ’रक्षा कवच’ अभियान के तहत सोमवार को श्रीगंगानगर के कोर्ट कैम्पस में बार संघ सभागार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट के रूप में अधिवक्ता जिते्न्द्र पराशर ने सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, सोशल मीडिया और मोबाइल पर सुरक्षित पासवर्ड तैयार करने, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन स्कैम, ऑनलाइन बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान भुवनेशचन्द्र शर्मा, संजीव सैनी, बनवारीलाल कड़ेला, जिन्दरपाल सिंह भाटिया, मुकेश चोपड़ा, वैभव भारती, कुंदनलाल जोशी, रोबिन कुमार,संतोख िंसह, धमेन्द्र बिश्नोई, बलजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह भाटी, सुनील जोशी, राजीव मेहन्दीरत्ता, सुंदर सिंह गिल आदि मौजूद थे। इससे पहले बार संघ के अध्यक्ष जसवंत सिंह भादू का कहना था कि कोराेनाकाल में डिजिटल पेमेंट का दायरा जैसे जैसे बढ़ा तो साइबर अपराधी सक्रिय हो गए। साइबर अपराध की चपेट में पढ़े लिखें ही नहीं गरीब परिवार के लोग भी चपेट में आ रहे है। अपने जीवन की जमा पूंजी चंद मिनटों में हड़पी जा रही है। ऐसे में सावधानी ही सबसे ब़ड़ा उपाय हैं। मोबाइल का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की जरुरत है।  

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़