28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर
पारिवारिक विवाद के चलते वृद्ध पिता की हत्या
Play video

पारिवारिक विवाद के चलते वृद्ध पिता की हत्या

राजियासर थाना क्षेत्र गांव गोविंदसर के चक एक दो जीडीएस एम में शुक्रवार रात को एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी है।
Google source verification

बीरमाना/राजियासर. राजियासर थाना क्षेत्र गांव गोविंदसर के चक एक दो जीडीएस एम में शुक्रवार रात को एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हत्या की सूचना मिलने पर राजियासर थानाधिकारी सतीश कुमार यादव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। राजियासर थानाधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि गोविंदसर के चक एक दो जीडीएस एम निवासी राकेश ने शुक्रवार रात्रि को अपने पिता लेखराम खीचड़ पुत्र गिरधारीलाल की पारिवारिक विवाद के चलते चाकू से गर्दन से वार कर हत्या कर दी। मृतक शराब का आदि बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। वही, एफएसएल व एमओबी की टीम भी आएगी। वृद्ध की हत्या की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं।घटना की सूचना मिलने के  बाद मौके पर राजियासर पुलिस के सीआई सतीश कुमार यादव मय स्टाफ पहुंचे है और मामले की जांच कर रहे है। सीआई सतीश कुमार यादव ने बताया की लेखराम खिचड़ पुत्र गिरधारी लाल उम्र करीब 70 वर्ष की हत्या इसके पुत्र राकेश कुमार ने कर डाली । हत्या आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी शराब का आदि बताया जा रहा है।हत्या का करण पारिवारिक विवाद भी सामने आया है। मुख्य पर जिला मुख्यालय से स्पेशल टीम भी पहुंच रही है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों पहुंचने की भी संभावना है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा है।