26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर
बालक रूद्र को खेत में छह घंटे बनाए रखा बंधक
Play video

बालक रूद्र को खेत में छह घंटे बनाए रखा बंधक

- दोनों आरोपियों को जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज करवाकर से थाने ले लाई पुलिस

Google source verification

श्रीगंगानगर. सदर थाना क्षेत्र रामदेव कॉलोनी से पांच वर्षीय बालक रूद्र शर्मा के अपहरण के मामले में आखिर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों को सदर पुलिस जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज करवाकर थाने में लेकर आई। सदर सीआई रमेश कुमार न्यौल ने बताया कि गांव खाटलबाना निवासी बीस वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पुत्र राजकुमार ओड राजपूत और इसी गांव के बीस वर्षीय निखित उर्फ लक्की पुत्र सुरजीत ओड राजपूत को गिरफ़तार किया है। इन दोनों के पांवों में ज्यादा चोटें आने के कारण बुधवार रात को भर्ती कराया गया था। सीआई न्यौल ने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने अपनी बाइक पर बालक रुद्र शर्मा का अपहरण करने के बाद उसे साधुवाली के पास खेत में करीब छह घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उन्होने बालक के परिजनों से संपर्क कर फिरौती की रकम मांगी थी। इसी दिन शाम करीब सात बजे ये लोग अपनी बाइक पर वापस आने लगे तो कुछ युवकों ने इन लोगो को दबोच लिया और अपह्रत बालक को छुड़ाया। इधर, जिला चिकित्सालय में बुधवार रात को इन दोनों आरोपियों को भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इन आरोपियों को जागरूक युवकों के काबू किए जाने के बाद पकड़ा था और मेडिकल कराने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। तब इन दोनों आरोपियों के टांगों में ज्यादा फैक्चर होने के कारण प्लस्तर चढ़ाया गया। इस कारण पुलिस ने दो दिन का इंतजार किया। शुक्रवार दोपहर बाद स्ट्रेचर पर डालकर थाने में लेकर आई।
इस बीच, बालक के परिजनों ने एसपी समेत कई अ​धिकारियों को उनके ऑफिस जाकर सम्मानित किया। वहीं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज करवाकर गिरफ़तार किया गया है। इन दोनो से हर एंगल से जांच की जाएगी। इस अपहरण प्रकरण में किसी अन्य आरोपी की भूमिका के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है। इन आरोपियों के पकड़े जाने से पहले अपह्रत बालक को नुकसान पहुंचाने की मंशा थी या नहीं, यह प्रारभिंक पूछताछ में नहीं आया है। 

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़