23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
हत्या आरोपी मां रिमांड पर, थाने में दूसरी बेटी को खिला रहे एसएचओ
Play video

हत्या आरोपी मां रिमांड पर, थाने में दूसरी बेटी को खिला रहे एसएचओ

- मां व उसका प्रेमी से चल रही पूछताछ
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Mahendar Singh Shekhawat

•

Updated: 20 Jan 2023, 7:01 PM IST

श्रीगंगानगर. हिन्दुमलकोट थाना में फतूही में लक्ष्मीनारायण नहर के पास हत्या कर एक बालिका का शव फेंकने के मामले में गिरफ्तार मां व उसके प्रेमी से पुलिस पूछताछ कर रही है। ऐसे में महिला की दूसरी बेटी भी उसके साथ है। जहां पुलिसकर्मी इस बेटी को खिला रहे हैं।

बेटी की पूरी देखभाल की जा रही है। खुद थाना प्रभारी संजीव चौहान इस बच्ची का ध्यान रख रहे हैं। उसको बिस्किट, मिठाई आदि खिलाने में लगे हैं। उसके लिए गर्म कपड़े, मिठाई आदि भी मंगाई है।


उल्लेखनीय है कि ने बताया कि 17 जनवरी को पुलिस को थाना हिन्दुमलकोट इलाके में फतूही रेलवे स्टेशन के समीप लक्ष्मीनारायण नहर के पास रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात बालिका की हत्या कर शव फेंका हुआ मिला था। जिसकी जांच शुरू की गई।

जांच के बाद गुरुवार को सुनीता देवी पत्नी बिंदेश्वरी उर्फ दिनेश कुमार निवासी बरगदेई प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश हाल शास्त्री बस्ती रेलवे अंडर के पास व उसके प्रेमी सन्नी उर्फ माल्टा पुत्र रामगोपाल निवासी सलवन रायबरेली उत्तरप्रदेश हाल शास्त्री बस्ती रेलवे अंडर ब्रिज के पास को गिरफ्तार किया गया था। जिनको अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था।


एक बालिका अभी मां के साथ
– सुनीता अपने साथ बेटियों को रखी थी। जिसमें से उसने एक बेटी किरण की हत्या कर दी थी। अब उसकी एक बेटी खुशबू (4) उसके साथ है। अब गिरफ्तारी के बाद वह अपनी बेटी को किस के पास छोड़े, इसलिए अपने साथ ही रखे हुए है।

बालिका छोटी होने के कारण मां से अलग भी नहीं रह सकती है। ऐसे में थाने में महिला के रिमांड के दौरान बच्ची का पुलिसकर्मी ध्यान रख रहे हैं। थाना प्रभारी उसको गोद में लेकर बिस्किट व मिठाई आदि खिलाते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी इस बच्ची का पूरा ध्यान रखे हुए हैं।

बच्ची को सर्दी से बचाने के लिए कपड़े आदि भी मंगाए गए हैं। शुक्रवार को दिनभर थाने में पुलिसकर्मी बच्ची को खिलाते व दुलारते नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़