
श्रीगंगानगर। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को कोटपा अधिनियम एवं तंबाकू सेवन के प्रति जागरूकता के लिए प्रशिक्षण दिया। जिला परिषद सभागार में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और कानून के प्रभावी कार्यान्वयन करना है। इस दौरान तंबाकू कार्यक्रम अधिकारी अजय सिंह शेखावत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोटपा अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों और कानून उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस मौके पर आरपीएस प्रशांत कौशिक, संजीव चौहान एवं सीओआईईसी विनोद बिश्नोई आदि मौजूद थे।