27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
सूर्य के नहीं हुए दर्शन, छाया रहा कोहरा, दृश्यता घटी
Play video

सूर्य के नहीं हुए दर्शन, छाया रहा कोहरा, दृश्यता घटी

- मौसम पलटा: श्रीगंगानगर में बढ़ी सर्दी, अधिकतम तापमान दस डिग्री गिरा
Google source verification

श्रीगंगानगर. इलाके में चौबीस घंटे में ही सर्दी ने अपना तेवर तीखा कर दिया। सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाया रहा। सूर्य के दर्शन तक नहीं हो पाए। ऐसे में ठिठुरते हुए लोगों ने अलाव से अपना समय बिताया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को लुढ़कर 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस कारण कडक़ड़ाती ठण्ड लोगों में सिहरन पैदा कर रही है। जहां कोहरे में दृश्यता रविवार को महज 10 मीटर रह गई। कोहरे का असर दिनभर देखने को मिला। दिन ढलने के साथ ही सर्द हवाओं ने भी लोगों को परेशान किया। जिस कारण शाम होते-होते शहर फिर कोहरे के आगोश में समा गया। कडक़ड़ाती ठण्ड के कारण अधिकतम तापमान में दस डिग्री की कमी देखी गई और अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री पर आ गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी कोहरा के असर और रहेगा। इलाके में फिर से ठंड बढ़ने का फायदा खेती के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है। मौसम में नमी के साथ तापमान की गिरावट हर किसी को परेशान करने लगी है लेकिन कृषि वैज्ञानिक मौसम के इस दौर को फसलों के लिए उपयोगी मान रहे हैं। इधर, गोलबाजार से लेकर गली मोहल्ले में संचालित रेडीमेड कपडों की दुकानों पर लोग जुराबे, स्वेटर, टोपी, मफलर आदि सामान की खरीददारी करने के लिए व्यस्त रहे। इधर, सुखाडि़या सर्किल में संडे मार्केट में सैकिंड हैंड कपड़े खरीदने के लिए जरुरतमंद लोग अपने परिवार के संग पहुंचे। वहीं होलसेल की दुकानों पर मकर संक्रांति पर्व पर गर्म वस्त्र वितरित करने की खरीददारी करने के लिए महिलाओं में ज्यादा क्रेज रहा।  

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़