27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
धर्म पालन के लिए शस्त्र उठाने में नहीं हो परहेज
Play video

धर्म पालन के लिए शस्त्र उठाने में नहीं हो परहेज

- शंख ध्वनि और जयकारों के बीच विधायक महंत बालकनाथ का स्वागत
Google source verification

श्रीगंगानगर. प्रदेश के तिजारा से भाजपा के विधायक और प्रखर प्रवक्ता महंत बालकनाथ ने कहा है कि धर्मपालन के लिए शस्त्र उठाने से परहेज नहीं होना चाहिए। रविवार को पुरानी आबादी के बाबा बालकनाथ टीले में लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे बाबा बालकनाथ ने कहा कि मानव को अपने जीवन में वह काम करना चाहिए जिससे मानव का कल्याण हो। उन्होंने संयम और विवेक की व्याख्या करते हुए कहा कि इंसान को अपनी वाणी में संयम देने की जरुरत है। ऐसी वाणी हो जिससे किसी की भावना आहत न हो। किसी का सम्मान कम न हो यहां टीले के महंत बाबा दिवालीनाथ ने उनका स्वागत किया। इससे पहले उनके समर्थकों और अनुयायियों ने शंख की ध्वनि और बम बम भोले के जयकारों के साथ स्वागत किया। भगतसिंह चौक पर सुबह 11 बजे की बजाय करीब पौने एक बजे पहुंचे बाबा बालक नाथ को देखने के लिए श्रद़धालुओं का तांता लग गया। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ गई।
इससे पहले विधायक महंत बालकनाथ ने राजनीति के संबंध में अपने बयान देने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के बाद अब दिल्ली की बारी है। जनता ने राजस्थान में सरकार बदली है। अब दिल्ली में परिवर्तन होने जा रहा है। दिल्ली की मौजूदा सरकार के कामकाज से जनता परेशान है। वहां सरकार ने जनता के पैसे का सदुपयोग नहीं किया है। ऐसे में बदलाव होगा। उन्हेांने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी। इससे पहले उनके शहर में स्वागत के लिए जगह जगह स्वागत द्धार लगाए गए। गौशाला मार्ग पर भगवान परशुराम चौक पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां बाबा बालकनाथ को परशुराम भगवान की फोटो भी भेंट की गई। वहीं नई धानमंडी में दी ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से महंत बालकनाथ को सम्मानित किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़