5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

बीस हजार अनुयायी एक साथ करेंगे शहर की सफाई

Twenty thousand followers will clean the city together- श्रीगंगानगर में भारत माता चौक व ताराचंद वाटिका से होगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

Google source verification

श्रीगंगानगर. डेरा सच्चा सौदा की ओर से शनिवार को 20 हजार डेरा प्रेमी शहर में विभिन्न जगह श्रमदान करेंगे। स्वच्छता अभियान की शुरुआत सुखाडि़या सर्किल भारत माता चौक व पुरानी आबादी िस्थत ताराचंद वाटिका से होगी। सफाई के लिए शहर को 13 जोन में बांटा गया है। अभियान की शुरुआत शनिवार सुबह 10 बजे बरनावा (यूपी) आश्रम से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम करेंगे। श्रद्धालु श्रमदान संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। श्रद्धालु झाड़ू, कस्सी, तसला, पल्ली, आरी, कुल्हाड़ी आदि औजार अपने साथ लाएंगे। वहीं, सफाई के साथ-साथ सेवादार भविष्य में अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए शपथ पत्र भी भरवाएंगे। डेरे की राजस्थान प्रदेश कमेटी के जिम्मेदार गोकुल सनेजा इन्सां ने बताया कि सफाई अभियान को लेकर सभी शहरों को अलग-अलग जोनों में बांटकर सफाई अभियान चलाया जाएगा और सभी शहरों व गांवों को साफ सुथरा बनाया जाएगा। गौरतलब है कि 28 फरवरी 1960 को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज ने शाह सतनाम महाराज को डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही के रूप में गुरुगद्दी सौंपी थी। इसलिए इस पूरे महीने को डेरा सच्चा सौदा एमएसजी महारहमोकरम माह के रूप में मनाती है। इन 13 जोन में होगी सफाई 1. रविदास नगर, गुरुनानक बस्ती, इन्द्रा कॉलोनी, सुखाडिया नगर, अशोक नगर ए, हाउसिंग बोर्ड, इंदिरा चौक, बीरबल चौक, करणी मार्ग, दुर्गा विहार, तेली मोहल्ला। 2. जवाहर नगर, अग्रसेन नगर, लक्ष्मी नगर, पूजा कॉलोनी, संजय कॉलोनी, जोगेन्द्र नगर, आनन्द विहार, गणपति नगर, बैंक कॉलोनी, शंकर कॉलोनी। 3. मीरा चौक, भूप कॉलोनी, अशोक नगर बी, साधु कॉलोनी, दावड़ा कॉलोनी, रामलाल कॉलोनी, नागौरी कॉलोनी, सत्यम नगर, रामप्रताप कॉलोनी, शिव कॉलोनी। 4. तीन ई छोटी, बालाजी एस्टेट, साउथ सिटी, नेहरा नगर, शिवाजी नगर, देवरथ ढाणी, महालक्ष्मी इन्कलेव। 5. सेतिया फार्म, सुरजीत कॉलोनी, भांभू कॉलोनी, शिवम इन्कलेव, गोकुलधाम, खालसा नगर, पंजाबी सिटी, एकम एवेन्यू, गुलाबी बाग, पार्क एवेन्यू। 6. सेतिया फार्म गली नं एक से 13, प्रेमनगर, ब्रह्म कॉलोनी, हरदीप कॉलोनी, बलवंत सिंह ढाणी, वासुदेव नगर, राधा स्वामी डेरे तक, होमलैण्ड सिटी। 7. ब्लॉक एरिया। 8. टावर रोड से श्रीकरनपुर रोड। 9. उदाराम चौक रोड से केदार चौक तक। 10. उदाराम चौक से टावर रोड। 11. देवनगर, अर्जुननगर, सात जैड, भरतनगर। 12. हाउसिंग बोर्ड, श्याम नगर, कुंज विहार, शालीमार बाग। 13. रविन्द्र पथ से गोल बाजार रेलवे स्टेशन रोड।