12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुल्तानपुर

सुलतानपुर पुलिस दो डॉक्टरों की कर रही है तलाश

-डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत-अस्पताल संचालक समेत दो डॉक्टरों पर केस दर्ज

Google source verification

सुलतानपुर. शहर के नबीपुर मोहल्ले में स्थित जसलोक अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता व उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत की खबर वहां मौजूद झोलाछाप चिकित्सकों ने परिजनों को टेलीफोन पर दी। प्रसूता और उसके नवजात शिशु की मौत की खबर सुनकर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। जच्चा-बच्चा की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर में जसलोक अस्पताल के संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चिकित्सकों की तलाश कर रही है।