
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. जनपद में सर्दी के साथ कोहरे का भी कहर जारी है। बदले मौसम के मिजाज से आम
जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है। बीते 24 घण्टों से लोग सूर्यदेव के दर्शन को तरस रहे हैं। सोमवार को सुबह से घना कोहरा छाए
रहने और बर्फ़ीली हवाओं के चलने के कारण और आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। बहुत जरूरी
होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम पारा
गिरेगा। इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ओेले भी गिर सकते हैं।