2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत

SURAT VIDEO: पंडाल में गूंजा राधे-राधे, राधे-राधे

श्याम शरण में आजा रे...की ओर से आयोजित श्रीश्याम अखाड़ा महोत्सव में पहले दिन शनिवार को गीता रबारी, वृंदावन के माधवन समूह के कलाकारों ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को हरिभक्ति में डुबोए रखा

Google source verification

सूरत. वेसू में वीआईपी रोड स्थित द्वारिकापुरी में बाबा श्याम के दरबार में राधे-राधे, राधे-राधे की गूंज होती रही। श्याम शरण में आजा रे…की ओर से आयोजित श्रीश्याम अखाड़ा महोत्सव में पहले दिन शनिवार को गीता रबारी, वृंदावन के माधवन समूह के कलाकारों ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को हरिभक्ति में डुबोए रखा। रविवार को भी यह सिलसिला पंडाल में चलता रहा और कन्हैया मित्तल ने जो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे…लोकप्रिय भजन की प्रस्तुति भी दी। श्रीश्याम अखाड़ा महोत्सव के दौरान पंडाल में लगातार 36 घंटे तक भजन गूंजते रहे। कार्यक्रम में देशभर के 51 से ज्यादा कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर खाटूश्यामजी मंदिर व श्रीसालासर मंदिर के पुजारी परिवार के सदस्य भी मेहमान बने।