16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tennis News

NEWS BALL: राहुल द्रविड़ पर हितों के टकराव का आरोप, एक क्लिक में देखिए खेल जगत की 10 बड़ी खबरें

टीम इंडिया ( Team India ) के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ( Sikhar Dhawan ) खराब फार्म में हैं। उन्होंने विंडीज के टी-20 सीरीज के तीन मैचों में सिर्फ 27 रन बनाए।    

Google source verification

image

Kapil Tiwari

Aug 07, 2019

1. विज्जी ट्रॉफी के लिए मुंबई अंडर-23 टीम में चुने गए अर्जुन तेंदुलकर ( Arjun Tendulkar )
आंध्र प्रदेश में 22 अगस्त से शुरू हो रहा है टूर्नामेंट
भारत की अंडर-19 टीम से खेल चुके हैं अर्जुन तेंदुलकर
भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय टीमों को करा चुके हैं नेट प्रैक्टिस
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं अर्जुन

2.अब लगा राहुल द्रविड़ ( Rahul Dravid ) पर हितों के टकराव का आरोप
लोकपाल डीके जैन ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब
द्रविड़ इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष और NCA के ऑपरेशन हेड हैं
इंडिया सीमेंट्स के पास है चेन्नई सुपरकिंग्स का स्वामित्व
सौरव गांगुली और हरभजन सिंह ने जताई नाराजगी

3-लगातार तीन T-20 मैचों में फेल हुए शिखर धवन ( Sikher Dhawan )

सीरीज के तीन मैचों में धवन सिर्फ 27 रन बना सके

धवन ने तीन पारियों में 1, 23 और 3 रन बनाए

खराब फार्म के कारण टीम से हो सकते हैं बाहर

गिल या अय्यर को टीम में किया जा सकता है शामिल

 

टीम इंडिया के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत से क्यों मांगी माफी ?


4. ऋषभ पंत की पारी से बेहद खुश नजर आए विराट कोहली ( Virat Kohli )
विराट ने पंत को बताया टीम इंडिया का भविष्य
बहुत मेहनत कर यहां तक पहुंचे हैं ऋषभ पंत – विराट कोहली
तीसरे टी20 में विराट-पंत के बीच हुई थी 106 रन की साझेदारी
भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर जीती सीरीज

 

 

 

5. नवदीप सैनी ( Navdeep saini ) केे प्रदर्शन से अमित मिश्रा हुए प्रभावित
टीम इंडिया को और ऐसे 3-4 खिलाड़ी चाहिए – अमित मिश्रा
वेस्टइंडीज के खिलाफ नवदीप ने किया शानदार प्रदर्शन
गौतम गंभीर भी कर चुके हैं पहले सैनी की तारीफ
नवदीप सैनी ने अपने डेब्यू मैच में ही लिए थे 3 विकेट

 


6.भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान रहेंगे फॉफ डु प्लेसिस
वनडे और टी20 में किसी और खिलाड़ी को दी जा सकती है कप्तानी
15 सितंबर से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा
धर्मशाला में खेला जाएगा पहला सीरीज का टी20 मैच
2 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में शुरू होगी टेस्ट सीरीज

 

पाक क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की कमजोरी स्वीकारने को तैयार नहीं, कोच मिकी आर्थर को हटाया

 

7-पीसीबी ने किया मुख्य कोच मिकी आर्थर को हटाने का फैसला

मुख्य कोच मिकी आर्थर के साथ पूरे कोचिंग स्टाफ पर गिरी गाज

वर्ल्ड कप में पाक टीम के खराब प्रदर्शन का कोच पर फोड़ा ठीकरा

कई पूर्व खिलाड़ियों ने की थी मिकी आर्थर को हटाने की मांग

अख्तर और अब्दुल कादिर ने भी की थी आर्थर को हटाने की मांग

 


8-बेल्जियम के साइकिलिस्ट ब्योर्ग लैंबरेच्ट की मौत

रेसिंग के दौरान हादसे में गंभीर रूप से हो गए थे घायल

हादसे के बाद ब्योर्ग को अस्पताल ले जाया गया था

बेल्जियम की टीम ने अपने साथी की मौत पर दुख जताया

आयोजन कर्ताओं ने हादसे में ब्योर्ग की मौत पर संवेदना व्यक्त की

 

9. फोर्ब्स की लिस्ट में टेनिस स्टार पीवी सिंधु ने बनाई जगह
फोर्ब्स ने जारी की सबसे ज्यादा कमाई वाले एथलीट्स की सूची
15 खिलाड़ियों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं पीवी सिंधु
पहले नंबर पर अमरीका की सेरेना विलियम्स ने बनाई जगह
38 करोड़ 86 लाख 87 हजार रुपए हैं पीवी सिंधु की कमाई

 

10.फुटबॉल क्लब डर्बी काउंटी को मिला नया कोच
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वेन रूनी को मिली जिम्मेदारी
जनवरी 2020 से वेन रूनी संभालेंगे नई जिम्मेदारी
फिलहाल MLS में डीसी यूनाइटेड के लिए खेलते हैं रूनी
वेन रूनी ने 18 महीनों के लिए किया है करार