कचरे में पड़े मिले वोटर आईडी; तहसीलदार ने कराए जब्त, होगी जांच
सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी पार्टी पदाधिकारियों के साथ सांसद निवास के बाहर खड़े थे, तभी उनकी नजर कचरे में पड़े वोटर आईडी पर पड़ी। यहां पर सांसद निवास के बाजू से लगे सरकारी निवास के बाहर बड़ी संख्या में यह कार्ड पड़े हुए थे।