5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टॉलीवुड

Video: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की 2 महीने की मेहनत हुई बर्बद, वीडियो हो रहा वायरल, जानें क्या है मामला

रजनीकांत की फिल्म कुली का काफी ज्यादा बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म के शूटिंग सेट से एक वीडियो लीक हो गया था जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हड़कंप मच गया है। हाल ही में वीडियो लीक होने के बाद इस फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज ने एक इमोशनल नोट लिखा। निर्देशक लोकेश कनगराज ने लिखा-"किसी की एक रिकॉर्डिंग के कारण कई लोगों की दो महीने की मेहनत बेकार चली गई।" निर्देशक लोकेश ने सभी से अनुरोध किया है कि इस तरह की चीजों में बिल्कुल में शामिल ना हो। इस लीक में नागार्जुन अक्किनेनी सफेद कलर के सूट में एक्शन करते नजर आ रहे थे और आस-पास काफी भीड़ दिख रही थी। रजनीकांत की फिल्म कुली में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र राव, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, सत्यराज भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं और वो एक्शन करते नजर आने वाले हैं।

Google source verification

मुंबई

image

Sep 19, 2024