5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
जलदाय मंत्री के आदेश के बाद अवैध कनेक्शन धारियों पर ये कर दी कार्रवाई
Play video

जलदाय मंत्री के आदेश के बाद अवैध कनेक्शन धारियों पर ये कर दी कार्रवाई

टोंक. निवाई. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के निर्देशों पर सोमवार को शहरी क्षेत्र में अवैध नल कनेक्शन हटाए गए हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता नितिन जैन की अगुवाई में कनिष्ठ अभियंता शहरी देवाशीष वैद्य ने निवाई शहरी क्षेत्र में विभाग की टीम के साथ कॉलोनियों में बीसलपुर पेयजल पाइपलाइन योजना में हो रखे सात अवैध नल कनेक्शन हटाए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 5 Feb 2024, 7:43 PM IST

टोंक. निवाई. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के निर्देशों पर सोमवार को शहरी क्षेत्र में अवैध नल कनेक्शन हटाए गए हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता नितिन जैन की अगुवाई में कनिष्ठ अभियंता शहरी देवाशीष वैद्य ने निवाई शहरी क्षेत्र में विभाग की टीम के साथ कॉलोनियों में बीसलपुर पेयजल पाइपलाइन योजना में हो रखे सात अवैध नल कनेक्शन हटाए।

कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि शहर में लगातार अवैध नल कनेक्शन काटने का अभियान जारी रहेगा। जिन लोगों के भी अवैध कनेक्शन है वह तत्काल जलदाय विभाग के कार्यालय में नियमित नल कनेक्शन के लिए करने आवेदन करें। अन्यथा अवैध नल कनेक्शन पाए जाने पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पलाई. बीसलपुर पयेजल परियोजना विभाग ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए आसलगांव, उखलाना, में 5, स्याला, सुखपुरा, बलून्दा में 10, सातखेजड़ा, धंधोली में 11, ठीकरिया से शिवपुरी लाइन में 11 अवैध नल कनेक्शनों को विच्छेद किया गया।

बीसलपुर परियोजना प्रबंधक सीताराम यादव ने बताया कि जनसुनवाई दौरान जलदाय मंत्री के समक्ष अवैध नल कनेक्शनों की प्राप्त शिकायतों पर टीम बना कर अवैध कनेक्शन काटने की त्वरित कार्रवाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता जेपी मीना ने बताया कि अवैध कनेशन करने वालों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

जयपुर आने की जरूरत नहीं, मालपुरा में सुनेंगे जन समस्याएं
टोडारायसिंह. जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने टोडारायसिंह प्रवास के दौरान ग्रामीणों की समस्या सुनी। मंत्री ने रविवार देर शाम को तथा सोमवार को दोपहर 12 बजे तक अपने निजी आवास पर काफी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण पानी सहित अन्य सार्वजनिक समस्या को लेकर पहुंचे।

इस दौरान मंत्री ने टोडारायसिंह व मालपुरा क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों की निजी व सार्वजनिक समस्याएं सुनी। क्षेत्र के ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री को कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे। इस पर मंत्री ने संबंधित समस्याओं को निस्तारण के लिए आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने गत दिनों विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीणों को आश्वासित किया था। क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्या को लेकर जयपुर आने की जरूरत नहीं है, वह सप्ताह में एक दिन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य रामचंद्र गुर्जर, पूर्व पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन समेत टोडारायसिंह व मालपुरा के पदाधिकारी मौजूद थे।