राजमहल. कस्बे के कहार मोहल्ले में गुरुवार को बाइक गुजरने के दौरान कीचड़ के छींटे लगने से एक समाज के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बाद में ग्रामीणों ने समझाकर उन्हें शांत किया। इससे पहले दोनों पक्षों में लाठियां चल गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही समाज के हैं। पहले कहासूनी हुई बाद में वे आमने-सामने हो गए और एक-दूसरे पर लाठियों से वार करने लगे। इसमें कुछ लोगों के मामूली चोटें आई है, जिनका कस्बे के निजी चित्सिालय में उपचार कराया गया।