5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
सीएम भजनलाल आएंगे…ये है वजह
Play video

सीएम भजनलाल आएंगे…ये है वजह

टोंक. निवाई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को निवाई आएंगे। उनके निवाई में प्रस्तावित दौरे को लेकर शनिवार को जिला कलक्टर सौम्या झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी सहित जिले के आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 24 Feb 2024, 7:33 PM IST

टोंक. निवाई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को निवाई आएंगे। उनके निवाई में प्रस्तावित दौरे को लेकर शनिवार को जिला कलक्टर सौम्या झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी सहित जिले के आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सभा स्थल का जायजा लिया।

इस दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विधायक रामसहाय वर्मा ने बताया कि शनिवार को इंदिरा कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर के समीप मुख्यमंत्री भजनलाल की विशाल सभा आयोजित होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री राजस्थान व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे आमजन को जानकारी देकर संबोधित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार के ईआरसीपी की स्वीकृति देने के लिए धन्यवाद यात्रा के रूप में आमजन से रूबरू होंगे।

अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शनिवार को पंचायत समिति सभागार में उपखंड प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ब्लॉक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल रविवार शाम पांच बजे लालसोट से कार से रवाना होकर सडक़ मार्ग से निवाई पहुंचेंगे।

ईसरदा बांध भी आए थे सीएम

गत दिनों सीएम भजनलाल बनेठा के समीप बनास नदी पर निर्माणाधीन ईसरदा बांध भी आए थे। जहां उन्होंने बांध का हवाई निरीक्षण किया था। इसके बाद वे जयपुर चले गए थे।

निवाई. मुख्यमंत्री की सभास्थल का निरीक्षण करते जिला कलक्टर और विधायक।

…………………

छात्रावास में निर्माण कार्य का शिलान्यास
वनस्थली. अखिल हरियाणा गौड ब्राह्मण बालिका छात्रावास में दो बडे़ हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। समाज के जिलाध्यक्ष बद्रीनारायण शर्मा, छात्रावास अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा सहित समाज के लोगों ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री मांगीलाल शर्मा, टोंक तहसील अध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा, प्रहलाद शर्मा, रामेश्वरप्रसाद शर्मा, रामजीलाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, लालाराम शर्मा, कजोडमल शर्मा, मीठालाल शर्मा आदि मौजूद रहे।