16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

जिला प्रभारी सचिव ने जाने अस्पताल के हालात, हीट वेव ओर आपातकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला प्रभारी सचिव प्रकाश चंद शर्मा ने मंगलवार शाम को सआदत एवं मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

Google source verification

जिला प्रभारी सचिव प्रकाश चंद शर्मा ने मंगलवार शाम को सआदत एवं मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

जिला प्रभारी सचिव प्रकाश चंद शर्मा ने मंगलवार शाम को सआदत एवं मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने हीट वेव, मौसमी बीमारियों सहित आपातकालीन व्यवस्थाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को अस्पताल में आने वाले रोगियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश दिए।

आईपीडी एवं ओपीडी का निरीक्षण किया

प्रभारी सचिव ने सआदत अस्पताल में सभी वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था, कूलर, एसी एवं पंखों के क्रियाशील होने की स्थिति, रोगियों को मिल रहे उपचार, आईसीयूए आईपीडी एवं ओपीडी का निरीक्षण किया।

व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य की ली जानकारी

सचिव ने मरीजों एवं उनके परिजनों से बात कर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीएमओ को निर्देश दिए कि कोई भी पीडि़त अथवा बीमार व्यक्ति आए तो उसको तत्काल संवेदनशीलता अटैंड किया जाएं। रोगी की तीमारदारी में कोई कमी न रहे।

आवश्यक संसाधनों की करे खरीद

प्रभारी सचिव ने मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय प्रभारी डॉ विनोद परवेरिया को साफ.-सफाई में और सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, मदर मिल्क बैंक, ओपीडीए आईपीडी समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएमओं को निर्देश दिए कि अस्पताल में आवश्यक संसाधनों को आरएमआरएस की बैठक में अनुमोदित कराकर खरीदने की कार्यवाही करें।

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर बीसलपुर हरिताभ आदित्य, उपखंड अधिकारी टोंक राहुल सैनी, सीएमएचओ डॉ अशोक कुमार यादव, डॉ विनोद परवेरिया, नर्सिंग अधीक्षक एसपी दीक्षित, रामगोपाल मीण, समेत अन्य चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा।