14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक
video: फागोत्सव में राधा-कृष्ण संग सखियों ने खेली होली, फाग गीतों पर मचाया धमाल
Play video

video: फागोत्सव में राधा-कृष्ण संग सखियों ने खेली होली, फाग गीतों पर मचाया धमाल

अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन टोंक के तत्वावधान में फागोत्सव का आयोजन श्री गोपालजी मंदिर प्रांगण में किया गया। इसमें महिलाओं ने फाग गीतों पर धमाल मचाया।  

Google source verification

टोंक. अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन टोंक के तत्वावधान में फागोत्सव का आयोजन श्री गोपालजी मंदिर प्रांगण में किया गया। इसमें महिलाओं ने फाग गीतों पर धमाल मचाया। राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। फागोत्सव का शुभारम्भ दोपहर बाद भगावन गोपाल महाराज की पूजा अर्चना के बाद शुरू हुआ।

मंजीरों और ढोलक की थाप पर होली के गीतों की प्रस्तुति दी गई। फाल्गुन के रंग मत डारे रे, आज बिरज में होरी रे रसिया, बाबा नन्द के दरबार मची होली, कानूडा लाल घडलो म्हारो, होली आई होली आई, होली खेले रघुवीरा, नैणा नीचा कर ले… जैसे गीतों व भजनों पर उपस्थित महिलाओं ने गोपियों के रूप धारण कर जमकर नृत्य किया।


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली। कार्यक्रम चार घंटे से भी अधिक समय तक चला। शाम को भगवान की आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष स्नेहा बम्ब, जिला महामंत्री ऋचा ङ्क्षसघल, जिला कोषाध्यक्ष उषा जैन, सुनीता बंसल, जिला उपाध्यक्ष कुसुम विजय, शहर अध्यक्ष रेखा जैन, शहर महामन्त्री साक्षी जैन, संगठन संयोजिका अलका भण्डारी कोषाध्यक्ष सोनू कहालिया संरक्षक, मीना तोषनीवाल, डॉ गीता माहेश्वरी, ममता गोयल आदि महिलाएं मौजूद रही।


इधर, फाल्गुन शुक्ल एकादशी के अवसर पर चंद्रप्रभु भवन पुरानी टोंक में आदिनाथ शुभकामना परिवार एवं जैन महिला मंडल पुरानी टोंक की ओर से फाग महोत्सव मनाया गया। संयोजक मधु लुहाडिय़ा ने बताया कि सर्वप्रथम आर्यिका स्वस्ति भूषण के चित्र का अनावरण संतरा सोनी एवं उषा कोठारी ने किया। दीप प्रज्वलन मंजू सोनी एवं अनीता अनोपड़ा ने किया।

मंगलाचरण संतोष चौधरी व चंद्रकांता जैन ने प्रस्तुत किया। महिलाओं ने फागुन के गीत गाए एवं एक दूसरे के गुलाल लगाई। रंग मत डाले रे सांवरिया गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। एकत्रित राशि गोशाला में गायों के चारे के लिए भेंट की गई।


महिलाओं ने फूलों से खेली होली
निवाई. शहर के प्राचीन राधादामोदर मंदिर में फागोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। मंदिर पुजारी कैलाश पंडा ने बताया कि फागोत्सव को लेकर शुक्रवार की सुबह पंचामृत से भगवान राधा दामोदर का अभिषेक कर फूलों की आकर्षक झांकी सजाई गई।


तथा फागोत्सव के दौरान होली और फाग गीतों व भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने भगवान के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान महिलाओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए जमकर गुलाल उड़ाई। तथा महिलाओं ने अबीर, गुलाल और फूलों के साथ होली खेली। अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। फागोत्सव में पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरधारीलाल पंडा, वैद्य टीकाराम पंडा, रामजी पंडा सहित सैंकड़ों महिलाएं व श्रद्धालु मौजूद थे।


मालपुरा. उपखंड के लांबाहरिङ्क्षसह में होली के साथ ही फागोत्सव की शुरूआत हो गई है। गुरुवार को सीताराम चौक स्थित सूरज भवन में महिला मंडल की ओर से फागोत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण की झांकी तैयार की गई। इसे सुंदर पोशाक और गुब्बारों से सजाया गया। सत्संग में महिलाओं ने भगवान के फाग-भजन गाए और फूलों से होली खेली गई। सबसे पहले भगवान को फूल चढ़ाए गए और गुलाल लगाया गया।

इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे से गुलाल और फूलों से होली खेली। राधा-कृष्ण महिलाओं महिला मंडल की ओर से फागोत्सव में आपसी प्रेम व मिलनसार का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण का रूप बनाकर तैयार किया गया। राधा-कृष्ण व गोप गोपियां के रूप में बच्चों के साथ महिलाओं ने फूलों के साथ होली खेलने का आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं ने ढोलक पर थाप लगाकर कृष्ण भगवान के भजन गाए।


इस दौरान महिलाओं की ओर से फागोत्सव गेम भी रखे गए जिसके विनर को इनाम भी बांटे गए। महिलाओं की ओर से भगवान की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर शारदा सोनी, मंजू सोनी, गिरधर सोनी, सीतादेवी सोनी, सुमित्रा पाराशर, किरण पाराशर, सीमा शर्मा, लीला काबरा भजनों की प्रस्तुति देकर फूलों से होली खेली गई ।