30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक
Niwai Cash Van Fire : पर आग का गोला बनी करोड़ों का कैश लेकर जा रही बैंक की Cash Van ! मचा हड़कंप
Play video

Niwai Cash Van Fire : पर आग का गोला बनी करोड़ों का कैश लेकर जा रही बैंक की Cash Van ! मचा हड़कंप

Niwai Cash Van Fire : पर आग का गोला बनी करोड़ों का कैश लेकर जा रही बैंक की Cash Van ! मचा हड़कंप

Google source verification

Niwai Cash Van Fire : टोंक में नेशनल वैन में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग जल्दी फैल गई। देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई। इस दौरान यातायात भी काफी देर प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वैन में करीब 2 करोड़ रुपए का कैश था। जो सुरक्षित बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि समय रहते निवाई पुलिस और हाईवे कर्मी को सूचना मिल गई। जिससे वो सक्रिय हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाई और एटीएम कैश वैन को सड़क किनारे रोक दिया। वैन में आग को देख कर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी घासीराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर हाईवे एम्बुलेंस टीम भी पहुंच गई और तुरंत राहत कार्य में सहयोग किया। वहीं दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब आधे घंटे बाद हालात सामान्य हुए, जिसके बाद पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित रूप से सुचारू कराया। जयपुर रीजनल ऑफिस की सूचना पर निवाई शाखा प्रभारी गिर्राज घीया तत्काल मौके पर पहुंचे और कैश वेन से निकाले गए कैश से भरे तीन बक्सों को सुरक्षित निवाई शाखा पर लाकर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिए। स्थानीय शाखा प्रबंधक गिर्राज घीया ने बताया कि जयपुर से भीलवाड़ा कैश लेकर जा रही वैन में आग लगने की सूचना पर मौके पर जाकर कैश के तीन बक्सों को स्थानीय शाखा पर लाकर रखवाया और दूसरी वैन आने पर उन्हें वापस सुपुर्द कर दिया। इसके बाद दूसरी वैन अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गई।