5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
पत्रिका के अ​भियान से उजागर हुआ अवैध कॉलोनियों का मामला : कोर्ट से 14 खातेदारों को जारी हुए नोटिस
Play video

पत्रिका के अ​भियान से उजागर हुआ अवैध कॉलोनियों का मामला : कोर्ट से 14 खातेदारों को जारी हुए नोटिस

टोंक. पचेवर. कस्बे में कृषि भूमि एवं बहाव क्षेत्र में धड़ल्ले से एक दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां काटकर भू-कारोबारियों ने खूब मलाई काटी है।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 2 Feb 2024, 6:46 PM IST

टोंक. पचेवर. कस्बे में कृषि भूमि एवं बहाव क्षेत्र में धड़ल्ले से एक दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां काटकर भू-कारोबारियों ने खूब मलाई काटी है। इससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व की चपत लग चुकी है। अब इस मामले में एसडीएम कोर्ट से 14 खातेदारों को नोटिस जारी हुए है।

उपखण्ड प्रशासन की इस कार्रवाई से खातेदारों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि भू-माफियाओं ने बिना-भू रूपान्तरण के कृषि भूमि सहित बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काट दी। साथ ही इन अवैध कॉलोनियों में भूखण्ड और दुकानें बेचान कर दी। इन कॉलोनियों में पक्के मकान और दुकानों का निर्माण कर लिया गया है।

गत दिनों तहसीलदार ने अवैध कॉलोनियों को लेकर एसडीएम कोर्ट में प्रकरण दर्ज करवाया था। इसके बाद एसडीएम ने अवैध कॉलोनियों के मामले में संज्ञान लेते हुए खातेदारों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। साथ ही कॉलोनियों के संबंध में दस्तावेज सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

पत्रिका ने किया था पर्दाफाश

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल फैल गया था। भू-माफियाओं ने कृषि भूमि और बहाव क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों काट दी।इनमें लोगों को सुविधाओं का सब्जबाग दिखाकर भूखण्ड और दुकानें बेचान कर दी।इस पूरे मामले को लेकर राजस्थान पत्रिका ने लगातार समाचार प्रकाशित किए।

इसके बाद राजस्व विभाग ने मामले में संज्ञान लेकर 14 अवैध कॉलोनियों की जांच रिपोर्ट बनाकर एसडीएम कोर्ट में प्रकरण दर्ज करवाया है। अब नोटिस मिलने पर कई भू-कारोबारी भूमिगत हो गए है। साथ ही क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने लगा है।

जनसुनवाई में लोगों ने दी थी शिकायत

कस्बे में बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत दी थी। भू- कारोबारियों ने बहाव क्षेत्र में कॉलोनी काटकर पानी निकासी के नाले को अवरुद्ध कर दिया है।इससे बारिश के दिनों में खटीकों के मोहल्ले में पानी भरने से लोगों को परेशानी होगी। फिलहाल जलभराव की समस्या यथास्थिति बनी हुई है। इस मामले में तहसीलदार ने मौका स्थिति का जायजा भी लिया था। इसके बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

अवैध कॉलोनियों के मामले में 14 खातेदारों को नोटिस दिए है। कुछ नोटिस तामील होकर आ गए है। संबन्धित पक्षों से दस्तावेज सहित जवाब मांगा गया है। इसके बाद न्यायिक प्रकिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जमीनें सिवायचक की जाएगी।

मनोज कुमार वर्मा उपखण्ड अधिकारी,मालपुरा

फोटो केप्शन:- पचेवर कस्बे की अवैध कॉलोनी में होता निर्माण कार्य 2 पत्रिका में प्रकाशित खबरें