12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

video: टोंक पुलिस ने शराब यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष को किया गिरफ्तार, सदर थाना पहुंचे डॉ किरोड़ी लाल मीणा, पुलिस को दे डाली आन्दोलन की चेतावनी

शराब कारोबारियों की नैनवा में आयोजित ढ़ोल बजाओं सरकार हटाओ पेनल्टी हटाओ रैली से जयपुर जाते समय यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पंकज धनखड़ एवं उपाध्यक्ष जयसिंह गुर्जर को टोंक पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसकी सूचना मिलने के बाद टोंक सहित अन्य स्थानों के शराब कारोबारियों ने सदर पुलिस थाना पहुंच करके प्रदर्शन किया। इस दौरान ही उधर से बूंदी जा रहे राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को पता चला तो वह भी सदर पुलिस थाना जा धमके।

Google source verification

टोंक. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पूर्व टोंक में शराब कारोबारियों की और से ढ़ोल बजाओं सरकार हटाओ पेनल्टी हटाओ रैली के आयोजन को लेकर टोंक पुलिस ने शराब यूनियन एसोािएशन के प्रदेशाध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हिरारसत में लिया है। जिनकों टोंक सदर पुलिस थाने में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार शराब कारोबारियों की नैनवा में आयोजित ढ़ोल बजाओं सरकार हटाओ पेनल्टी हटाओ रैली से जयपुर जाते समय यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पंकज धनखड़ एवं उपाध्यक्ष जयसिंह गुर्जर को टोंक पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसकी सूचना मिलने के बाद टोंक सहित अन्य स्थानों के शराब कारोबारियों ने सदर पुलिस थाना पहुंच करके प्रदर्शन किया।

इस दौरान ही उधर से बूंदी जा रहे राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को पता चला तो वह भी सदर पुलिस थाना जा धमके , जहां पर मीणा ने मामले की जानकारी लेने के बाद दोनों पदाधिकारियों को रिहा किए जाने की मांग की है नही तो आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। इस मामले में एडिशनल एसपी भवानी सिंह ने बताया कि पंकज धनखड़ एवं जयसिंह गुर्जर को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-ये है मामला
कोरोना समय में लॉकडाउन में सरकार की और से दुकाने बंद रखने के निर्देश पर शराब की कम बिक्री एवं टारगेट पूरा नही किए जाने मामले में आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदारों के खिलाफ पेनल्टी लगाई है। वही वसूली के लिए जमीन व मकानों की नीलामी की कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की और से निलामी की कार्रवाई का शुक्रवार को नैनवा में शराब कारोबारियों ने ढ़ोल बजाओ सरकार जगाओ पेनल्टी हटाओं आंदोलन शुरू किया था।

जिसमें प्रदेशाध्यक्ष पंकज धनखड़ की और से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विरोध का अल्टीमेटम दिया गया था। धनखड़ नैनवा से वापिस जयपुर लौट रहे थे तभी सरोली मोड़ के समीप टोंक पुलिस ने उनकों हिरासत में ले लिया तथा सदर पुलिस थाना ले आए थे। धनखड़ की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद शराब ठेकेदार यूनियन टोंक के अध्यक्ष विष्णु चावला, नगरफोर्ट के अश्विनी, शैतान सिंह , हरिराम मीणा, अमित मीणा आदि सहित कई लोगों ने सदर थाना में एकत्रित हो प्रदेशाध्यक्ष पंकज धनखड़ , उपाध्यक्ष जयसिंह गुर्जर की रिहाई की मांग की।

-किरोडी पहुंचे सदर थाना में
राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा कार से जयपुर से बूंदी जा रहे थे, थाने के पास मामले की जानकारी मिलने पर वो सदर पुलिस थाना जा पहुंचे। इस दौरान मीणा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह राठौड़, व पुलिस वृत्ताधिकारी सलेह मोहम्द से मामले में चर्चा कर गिरफ्तार किए गए दोनों शराब कारोबारियों को रिहा करने को कहा।

इस दौरान डॉ मीणा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे शराब कारोबारियों के आंदोलन को कुचलने की साजिश है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय शराब की बिक्री नही होने से यदि टारगेट कम हुआ है तो राहत देने जगह सरकार उल्टा उनकी जमीनों व मकानों की नीलामी कर रही है जो गलत है।


-नेहरू ने तोड़ा , मोदी के समय में जुड़ा भारत
मीणा ने राज्य सरकार को कोसते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है जिसका उदाहरण हाल ही में सीकर में राजू की दिनदहाड़े हत्या की बात कही। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को राजनीतिक बताते हुए कहा कि भारत मोदी के समय में जुड़ा है व मजबूत हुआ है, टूटा तो नेहरू के समय था जब भारत के तीन टूकड़े हुए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा पूरी तरह से संगठित है। भाजपा का परिवार बड़ा है और जब परिवार बड़ा होता है तो छोटा-मोटा तो चलता ही रहता है। मीणा ने कहा कि राहुल गांधी को अभी तो कांग्रेस को जोडऩे की जरूरत है, राजस्थान में गहलोत, पायलट की लडाई सार्वजनिक है।

-गहलोत, पायलट दोनों खेंच रहे एक दूसरे के बाल
मीणा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के प्रति जनता में आक्रोश है। उन्होने अशोक गहलोत को लेकर कहा कि वो कहते है कि 15 साल तक मेरा कोई भी बाल बांका नही कर सकता, तो सचिन पायलट के लिए भी कहा कि पायलट सोचते है कि 50 साल तक कोई मेरा बाल बांका नही कर सकता। गहलोत और पायलट की खिचतान पर मीणा ने कहा कि दोनों ही एक दूसरे के बालों को तोडऩे मे लगे है। मीणा ने वसुंधरा को लेकर कहा कि वो सगंठन में उनका बड़ा पद वो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है और पार्टी के आयोजनों में उनके पोस्टर लगने चाहिए।

-बजरी माफिया को सरकार व पुलिस का संरक्षण
मीणा ने प्रदेश में बजरी के अवैध कारोबार व हाइवे पर लगे नाकों के बारे में कहा कि बजरी माफिया को सरकार व पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। हर नाके पर ठेकेदार ने अपने लठ के सहारे अपने आदमी खड़े कर रखे है। मीणा ने कहा कि नदी का पैटा खाली है, एक मुठठी भी बजरी नही है।

बजरी ठेकेदार की और से बिना लीज वाले सिवाईचक, खातेदारी, चरागाह व किसानों की जमीन पर कब्जा कर के पूरी बजरी का अवैध रूप से दोहन कर रहा है। मीणा ने कहा कि पुलिस की आवश्यकता नही है ठेकेदार के आदमी लठ मारते है, उठा के ले जाते है, इसें पैरेलल पुलिस चल रही है। उन्होन कहा कि कोई कानूनी कार्रवाई करवानी है तो ईमानदारी से पुलिस से करवाई जाएं। मीणा ने कहा कि जनता चाहेगी वो हर समय उनके लिए तैयार है।