8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक
video: आमने-सामने भिंड़त में ट्रक आगे पीछे के पहिए निकल कर हुए अलग, चालक की भी हुई मौत
Play video

video: आमने-सामने भिंड़त में ट्रक आगे पीछे के पहिए निकल कर हुए अलग, चालक की भी हुई मौत

कंटेनर में फुटवियर का सामान भरा था। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास सहित कस्बे के ग्रामीणों का जमघट लग गया।  
Google source verification

पचेवर. स्टेट हाइवे 37 ए पर हुई ट्रक व कंटेनर में आमने-सामने भिंड़त में ट्रक चालक सहित दो जने घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर के आगे पीछे के पहिए निकल कर अलग हो गए।

 

वहीं ट्रक चालक का एक पैर व एक हाथ कटकर अलग हो गए तथा फंसे हुए चालक को मुश्किल से बहार निकाला गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कंटेनर व ट्रक के चालक को बाहर निकालकर 108 एम्बूलेंस से मालपुरा अस्पताल भिजवाया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास सहित कस्बे के ग्रामीणों का जमघट लग गया। थानाप्रभारी शिवराज चौधरी ने बताया कि कंटेनर चालक कन्हैयालाल प्रजापत निवासी सावर केकड़ी व ट्रक चालक तेजूराम रैगर निवासी सेवा दूदू की हालत गंभीर होने के कारण जयपुर रैफर कर दिया।

 

कंटेनर परिचालक भीमराज गुर्जर निवासी सावर, केकड़ी को मालपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंटेनर में फुटवियर का सामान भरा था। वह दूदू से केकड़ी जा रहा था तथा ट्रक मालपुरा की तरफ से आ रहा था।

 


फोटो 1
फोटो 2 पचेवर ट्रक व कंनटेनर की टक्कर के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण।