4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
डर के मारे थरथर कांपने लगा हर शख्स, लाल सिंदूर और धोती के साथ ही उदयपुर के इस शमशान में मिली ऐसी चीजें, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
Play video

डर के मारे थरथर कांपने लगा हर शख्स, लाल सिंदूर और धोती के साथ ही उदयपुर के इस शमशान में मिली ऐसी चीजें, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

उदयपुर . अल सुबह शमशान मार्ग से गुजरने वाले लोगो ने शमशान में अजीब चीजें देखी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 19 Jun 2018, 11:14 AM IST

उमेश मेनारिया / मेनार. उदयपुर जिले के मेनार कस्बे में उस समय हड़कम्प मच गया जब अल सुबह शमशान मार्ग से गुजरने वाले लोगो ने शमशान में अजीब चीजें देखी। सुबह सुबह खेतों पर जा रहे लोगो ने शमशान के मध्य रंग बिरंगे कपड़ो में पुरुष और महिला के पुतले देखे तो एकाएक चौंक गए। कुछ ही देर में सैकड़ो लोग वहा इकठ्ठा हो गए। करीब जाकर देखा तो मालूम हुआ कि रात्रि में किसी ने जादू टोने के उदेश्य से ये सब किया है।

जादू टोना करने और ऐसी हरकत करने वाले लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया हैं । तंत्र मंत्र करने वाले लोगों ने हूबहू एक पुरुष और महिला का पुतला बनाया था उन्हें वैसे कपड़े पहनाए गए जैसी साड़ी पहने महिला थी। जिसके मुंह में सिगरेट डाल रखी थी, सादे धोती कुर्ते में पुरुष था। सिंदूर और रंग से हूबहू शक्ल देने की कोशिशें की गई थी।

पुतले तो ऐसे थे कि एकबारगी देख कर हर कोई डर जाए। इसके अलावा 2 काले रंग की मटकियां, नींबू में छेद वह मिर्चे डालकर रखे गए थे । आस आपस अनाज के दाने बिखरे पड़े थे । इस घटना से सैकडो लोग इकट्ठा हो गए। कोई शमशान जगाने तो कोई तंत्र मंत्र करने की बात कर रहा था।