22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
Dead body found in well News लापता महिला का शव घर के पास कुएं में मिला
Play video

Dead body found in well News लापता महिला का शव घर के पास कुएं में मिला

झल्लारा थाना क्षेत्र के बरबड़ी गांव का मामला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, विवाहिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की

Google source verification

झल्लारा. उदयपुर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के बरबड़ी गांव में करीब नौ दिन से लापता एक विवाहिता का शव गुरुवार सुबह घर के पास ही कुएं में मिला। परिजनों तथा पीहर पक्ष के लोगों ने हत्या का अरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। महिला के घर से अचानक लापता होने पर परिजनों व रिश्तेदारों ने अपने स्तर पर आसपास के गांवों तथा रिश्तेदारी में तलाश की। युवाओं ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महिला को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन महिला का पता नहीं चला। थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि बरबड़ी निवासी हीर पत्नी नाथू पटेल २९ दिसंबर से लापता थी। परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। गुरुवार सुबह किसी महिला के कुएं में शव मिलने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण व रिश्तेदार व पटेल समाज के कई लोग मौके पर पहुंचे। विवाहिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की। थानाधिकारी पाटीदार ने निष्पक्ष जांच कर हर संभव कानूनी सहायता करने का भरोसा दिलाकर समझाइस की तब जाकर परिजन माने। सूचना पर सलूम्बर पुलिस उपाधीक्षक सुधा पालावत भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव का मेडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया । पुलिस ने मृतका के पति नाथू पटेल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरार आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर. हाथीपोल थाना पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गोपाल चंदेल ने बताया कि स्?थाई वारंटियों एंव भगोडे अपराधियो की धरपकड अभियान के तहत एनआई एक्?ट में फ रार राकेश पुत्र मदन लाल जैन निवासी रिच्?छा, आसपुर, डूगंरपुर हाल निवासी उदयपुर को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी का स्?थाई वारंट न्यायालय से जारी था। इसे लेकर पुलिस टीम कांस्टेबल हेमेन्?द्र, हरिनारायण की टीम न मुखबीरो से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में धरपकड़ की। वह वहां जनता नगर गाटलोडिया में किराए के फ्लेट में रह रहा था उसे डिटेन कर पूछताछ के बाद मोके से गिरफ्तार किया।

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
उदयपुर. प्रतापनगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने वाले को गिरफ्तार किया है। गत १३ अक्टूबर को प्रार्थी नाथुसिंह निवासी राजपूत बस्ती कमलोद, प्रतापनगर की मोटरसाइकिल सूखा नाका से चोरी हो गई थी, इसकी रिपोर्ट ४ जनवरी को थाने में दर्ज की गई थी। थानाधिकारी हिमांशुसिंह ने बताया कि जितेन्द्र पुत्र भवरलाल भोई निवासी भोईयो की पचोली को पूछताछ के बाद मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चालान हुए है।

चार माह से फरार शराब तस्करी का वांछित गिरफ्तार
उदयपुर. परसाद थाना पुलिस ने चार माह से शराब तस्करी के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गत ३१ अगस्त को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार की डिक्की के खुफिया बॉक्स से विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब व बीयर के २२ कार्टून जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें वाहन मालिक वांछित था। शराब गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। मामले में भंवर सिंह पुत्र किशोर सिंह व विक्रमसिंह उर्फ खेमसिंह पुत्र डूंगर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इसमें वाहन मालिक डूंगरसिह पुत्र शिवसिंह निवासी चरमर, कुराबड़ उदयपुर की तलाश की जा रही थी। थानाधिकारी रमेशचन्द्र परमार ने बताया कि गठित टीम ने डूंगरसिंह को मुखबीर की सूचना पर जयसमन्द के पास से घेरा डालकर गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू किया है।