
धीरेन्द्र जोशी/उदयपुर. दुर्गाष्टमी बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूरी दिन माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कई जगह लोक देवताओं के स्थानकों और मंदिर में जवारा विसर्जन हुए। कई मंदिरों और स्थानकों पर गुरुवार को जवारा विसर्जन होगा।मेवाड़ में शारदीय नवरात्र की अष्टमी का काफी महत्व है। एेसे में अष्टमी पर शहर के अम्बामाता, बेदला माता, नीमज माता, चामुंडा माता, कालिका माता, अन्नपूर्णा माता, करणी माता, आशापुरा माता आदि मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही। मंदिरों में अलसुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। एेसे में मंदिरों मंे रहरहकर कतारे लगती रही। शाम को मंदिरों में विशेष भीड़ रही। अंधेर छाने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ में एकाएक बढ़ोतरी हुई। जो देर रात तक जारी रही।
खूब किया दानपुण्य
माताजी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे कई श्रद्धालु अपने साथ खीर, लप्सी, पुड़ी-सब्जी सहित विविध व्यंजन लाए। यहां मां को भोग लगाने के साथ ही मंदिरों के बाहर मौजूद गरीबों को भोजन कराया गया।
कन्याओं का पूजन
शहर के मंदिरों, संस्थाओं और घरों में कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं की पूजा कर उन्हें विविध व्यंजन खिलाए गए। इसके सा ही उन्हें विविध सामग्री और दक्षिणा भेंट की गई।
हुआ पथवारी पूजन
झीलों के घाटों पर बुधवार सुबह पथवारी पूजन किया गया। विशेषकर गणगौर घाट पर पथवारी का पूजन हुआ। इसके तहत कुंवारी कन्याए घाट पर पहुंची और नौ पत्थरों का माता के रूप में पूजन किया और उनसे विशेष आशीर्वाद लिया।
READ MORE : डीआरएम ने किया सिटी स्टेशन का निरीक्षण…अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
आज भी होंगे जवारा विसर्जन
नवरात्र की नवमी गुरुवार को मनाई जाएगी। इसके तहत कई जगह जवारा विसर्जन होंगे। कई जगह स्थापित माताजी की प्रतिमाओं और गरबा का विसर्जन आज होगा। गरबा का विसर्जन शुक्रवार को भी किया जाएगा।