
प्रमोद सोनी/उदयपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से फतहसागर की पाल पर रविवार को हमराह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया। आयोजन में योगा, विविध प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक खेल के साथ ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक व्यंजनों की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने नाटक के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया। आयोजन में निर्मला सोनी हेल्दी कुकिंग, सूर्यांश क्लब, रोटरी क्लब वसुधा महिलाओ के खेलकूद,व्योम बोलिया ने थैरेपी, शोभालाल औदीच्य योग,द यूनिवर्सल स्कूल मतदान जागरूकता नुक्कड़ नाटक,नारायण सेवा संस्थान बैंड वादन, महेंद्र कुमार साहू, हरेंद्र त्यागी ने काव्य पाठ किया।