4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर

video : कांग्रेस के इस नेता ने दिया बड़ा बयान, कहा भाजपा सरकार ने गौरव बढ़ाया नहीं बल्कि गिराया है

www.patrika.com/rajasthan-news

Google source verification

शंकर पटेल/गींंगला. रघुवीर मीणा झामर कोटड़़ा़ा चांदा होते हुए झामेश्वर पहुंचे , वहांं महादेव के दर्शन किए। इससे पूर्व पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुराज संकल्प यात्रा का नाम बदलकर गौरव यात्रा निकालने जा रही है हालांकि इस सरकार ने गौरव गिराया है बढ़ाया ही नहीं । आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी मजबूती से उतरेगी और भारी जीत होगी। कांग्रेस पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम चलाया है । सीडब्ल्यूसी मेंबर बनने के बाद मेवाड़ में कांग्रेस की स्थिति पर रघुवीर मीणा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी को पार्टी की सर्वोच्च कमेटी में जगह मिली है यह क्षेत्र आदिवासी सहित पूरे राजस्थान का गौरव है। इसके बदले में हम कांग्रेस को ताकत देंगे और आने वाले चुनाव में भारी जीत दिला कर राहुल गांधी को और कांग्रेस पार्टी के हाईकमान को समर्पित करेंगे। जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है, कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं इसलिए समय पर मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर आने वाले कुछ महीने कड़ी मेहनत के हैं।