6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
Watch : सखिया सोमवार के तीसरे मेले में उमड़ी भीड़
Play video

Watch : सखिया सोमवार के तीसरे मेले में उमड़ी भीड़

- सुहाने मौसम के साथ उठाया मनोरंजन का लाभ

Google source verification

Sakhiya Somvar Mela Udaipur : Gulabbagh धीरेंद्र् कुमार जोशी/उदयपुर. सावन माह में गुलाब बाग ( Gulabbagh ) में लगे सखिसा सोमवार ( Sakhiya Somvar ) के तीसरे मेले में भारी भीड़ उमड़ी। मेले में भाग लेने वाले लोगों ने सुहाने मौसम के साथ मेले का आनंद उठाया।
गुलाब बाग ( Gulabbagh ) में लगने वाले इस मेले में दोपहर होने के साथ ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर करीब 3 बजे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष गुलाब बाग पहुंचना शुरू हो गए। शाम करीब पांच बजे तक बड़ी संख्या में लोग गुलाब बाग पहुंच गए। एेसे में मेले की रौनक ही बदल गई। घने बादलों से ढंके आसमान के नीचे हरियाली से आच्छादित गुलाब बाग में लोगों ने जमकर मेले का लुत्फ उठाया।

महिलाओं ने यहां लगी स्टालों ( Stal ) में घरेलू सामग्री और सौंदर्य प्रशाधन खरीदने में अधिक रुचि दिखाई, वहीं बच्चों ने विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ ही मनोरंजन के संसाधनों से आनंद लिया। मेले में पुरुषों से अधिक महिलाओं की संख्या रही। महिलाएं बच्चों और सहेलियों के साथ यहां पहुंची। महिलाओं के कई दल घर से खाना बनाकर लाए और विभिन्न पार्कों में बैठकर भोजन किया। Sakhiya Somvar Mela Udaipur : Gulabbagh