
उदयपुर। बापू बाजार में नेग लेने किन्नरों की एक टोली को दूसरे गुट के किन्नरों ने क्षेत्र बंटवारे के विवाद चलते सरेआम लठ से पिटाई कर दी। हल्ले के बीच हुए इस झगड़े में एक किन्नर ने तो सारी हदें पार करते हुए भीड़ के बीच में नग्न हो गया।
लोगों ने सूरजपोल थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। एक पक्ष की किन्नर भंवरी व आशिक ने करिश्मा व गुड्डी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए परिवाद पेश किया।
परिवाद में किन्नर भंवरी व आशिक ने पुलिस को बताया कि वे दोपहर को बापू बाजार ढोल बजाकर नेक मांगने गई थी, तभी करिश्मा व गुड्डी वहां पहुंच गई और उन्हें क्षेत्र विवाद को झगड़ा करते हुए मारपीट कर दी।
बीच बचाव कर वे ऑटो से दूसरे जगह जाने लगे तो दोनों किन्नरों उन्हें नीचे उताकर लठ चला दिए। भीड़ ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो एक किन्नर ने वहां सरेआम सब के बीच कपड़े उताकर नग्न हो गई।