22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
Udaipur Gangaur Festival 2026 | गणगौर की सवारी, पिछोला झील, गणगौर घाट पर अद्भुत नज़ारा
Play video

Udaipur Gangaur Festival 2026 | गणगौर की सवारी, पिछोला झील, गणगौर घाट पर अद्भुत नज़ारा

Udaipur Gangaur Festival 2026 | गणगौर की सवारी, पिछोला झील, गणगौर घाट पर अद्भुत नज़ारा
Google source verification

Udaipur Gangaur Festival 2026 मेवाड़ के प्रमुख लोकपर्व गणगौर के अवसर पर शनिवार को शहर में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं और कन्याओं ने ईसर-गौर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, वहीं शाम को गणगौर घाट पर शाही लवाजमे के साथ गणगौर की सवारी निकाली गई। बंशी घाट से गणगौर घाट तक निकली शाही सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पिछोला झील की लहरों के बीच मधुर संगीत और राजसी ठाठ-बाट के साथ निकली सवारी ने शहरवासियों और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेवाड़ महोत्सव के पहले दिन शहर में अपार उत्साह देखने को मिला। विदेशी पर्यटकों ने भी इस उत्सव में खास दिलचस्पी दिखाई। प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गणगौर घाट पर लोक संगीत और नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिला।गणगौर की सवारियां जब जगदीश चौक पहुंचीं तो ढोल और लोकगीतों की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। मेले में कच्छी घोड़ी नृत्य, पालकी में सजी गणगौर, पुलिस बैंड और घोड़ों के साथ निकली झांकियों ने आयोजन को और भव्य बना दिया। 👉 देखें उदयपुर की गणगौर सवारी का पूरा वीडियो और मेवाड़ की समृद्ध संस्कृति की झलक।