14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
VIDEO: उदयपुर के नयागांव क्षेत्र में 15 मिनट मूसलाधार बारिश, बरसी राहत की बूंदें
Play video

VIDEO: उदयपुर के नयागांव क्षेत्र में 15 मिनट मूसलाधार बारिश, बरसी राहत की बूंदें

उदयपुर जिले में बदला मौसम, धरियावद क्षेत्र में बूंदाबांदी, कई जगह तेज अंधड़ से गिरे विद्युत पोल

Google source verification

नयागांव (उदयपुर). उपखंड क्षेत्र में तपती गर्मी के बीच मंगलवार को दिन में करीब 3 बजे लगभग 15 मिनट मूसलाधार बारिश का दौर चला। क्षेत्र की ग्राम पंचायत छाणी, चित्तौड़ा, थाणा, असारीवाड़ा में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। जिससे राउमावि छाणी के खेल मैदान में पानी भर गया। ग्रामीण खेत-खलियानों में रखे पशुओं के चारे पर तिरपाल ढ़कते नजर आए। बारिश से ग्रामीणों को कुछ देर राहत मिली। इधर, तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ व बिजली के पोल गिरने से नुकसान हुआ। छाणी गांव में बिजली का पोल एक जीप पर गिर गया। इसी तरह जगह-जगह पेड़ मार्ग पर गिर गए। जिन्हें ग्रामीणों व राहगीरों ने हटाकर मार्ग को पुनः शुरू किया।