19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन
महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर अर्जुन रामपाल, भस्म आरती में हुए शामिल
Play video

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर अर्जुन रामपाल, भस्म आरती में हुए शामिल

एक्टर अर्जुन रामपाल(Actor Arjun Rampal) अपने दोस्तों संग सुबह करीब 4 बजे महाकाल(Mahakal Temple Ujjain) के दर पर पहुंचे। अभिनेता रोजाना होने वाली पारंपरिक भस्म आरती में शामिल हुए।

Google source verification

Mahakal Temple Ujjain : मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए रोजाना भक्तों का मेला लगा रहता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के कलाकार, खेल जगत के सितारे और बड़े-बड़े राजनेता अक्सर बाबा महाकाल के दर्शन करने श्रीमहाकालेश्वर मंदिर(Mahakaleshwar temple) पहुंचते रहते हैं। इसी कड़ी में शनिवार, 15 मार्च को मशहूर बॉलीवुड अभिनेत अर्जुन रामपाल(Actor Arjun Rampal) यहां आए। अर्जुन रामपाल ने अपने दोस्तों संग बाबा महाकाल के दर्शन किए।

एक्टर अर्जुन रामपाल(Actor Arjun Rampal) अपने दोस्तों संग सुबह करीब 4 बजे महाकाल(Mahakal Temple Ujjain) के दर पर पहुंचे। अभिनेता रोजाना होने वाली पारंपरिक भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने शिव साधना की और चांदी द्वार पर माथा टेककर भगवान महाकाल के आशीर्वाद लिया। साथ ही भस्म आरती में शामिल होने के अड़ अर्जुन रामपाल ने देहरी पर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। ये पूजा मंदिर के यश पुजारी द्वारा संपन्न कराया गया।