1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन
शिवरात्रि से पहले महाकाल मंदिर में तैयारी का दौर
Play video

शिवरात्रि से पहले महाकाल मंदिर में तैयारी का दौर

- शिवरात्रि से पहले महाकाल मंदिर में तैयारी का दौर चल रहा है, 29 फरवरी से आरंभ होगा शिवनवरात्रि पर्व, 8 मार्च को मनेगी महाशिवरात्रि, 44 घंटे लगातार खुले रहेंगे मंदिर के पट
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 24 Feb 2024, 11:37 PM IST

उज्जैन. विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में शिवरात्रि पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनेगा, इस दौरान लगभग 44 घंटे मंदिर के पट खुले रहेंगे। मंदिर का शिखर रोशनी से जगमाने लगा है। इसके अलावा परिसर में मौजूद अन्य मंदिरों के शिखरों पर भी लाइटिंग की जा रही है। साथ ही सभा मंडप और कोटितीर्थ कुंड की भी साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है। महाकाल मंदिरम में 29 फरवरी से महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि पर्व आरंभ होगा। 8 और 9 मार्च को लगातार ४४ घंटे पट खुले रहेंगे। शिवरात्रि पर्व के चलते गर्भगृह से लेकर सभा मंडप, कोटितीर्थ कुंड, नंदी हॉल, गणेश और कार्तिकेय मंडपम के अलावा बाहर परिसर में मौजूद सभी मंदिरों में रंगाई-पुताई-धुलाई तथा विद्युत रोशनी लगाए जाने का कार्य चल रहा है। 9 मार्च तक मंदिर परिसर और सभा मंडप में शिवनवरात्रि पर्व की धूम रहेगी। परिसर के मार्बल चबूतरे पर शेड बनाया गया है, यहां हर साल होने वाली ग्वालियर वाले ढोलीबुआ की नारद कीर्तन कथा होगी। इसके अलावा मंदिर के सभा मंडप व अन्य स्थानों पर बच्चों की सांस्कृतिक गायन-वादन प्रतियोगिताएं व स्पर्धाएं होंगी।