श्रीदेवी की बेटी ने किए महाकाल दर्शन, भक्ति में लीन नजर आई जान्हवी
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोमवार सुबह 4 बजे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। नंदी हॉल में बैठकर महाकाल की आरती की। भजन भी गाए। वे महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं।
जाह्नवी दोस्त शिखर पहाड़िया, जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार और परिवार के लोगों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। दर्शन - पूजन के बाद जाह्नवी ने कहा, 'यहां आकर आनंद महसूस कर रही हूं। बहुत अच्छा अनुभव रहा।' एटली कुमार ने कहा, 'दूसरी बार महाकाल के दर्शन किए। जवान की रिलीज से पहले भी उन्होंने महाकाल के दर्शन किए थे।'
भस्म आरती के दौरान 4 बजे पट खुले। पंडे – पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया।