29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन
वीडियो …. बल्लामार प्राचार्य : क्लास रूम में छात्र को बेरहमी से पीटा
Play video

वीडियो …. बल्लामार प्राचार्य : क्लास रूम में छात्र को बेरहमी से पीटा

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो, प्राचार्य बोले- जोर से नहीं पीटा, सिर्फ उन्हें डरा रहा था
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mukesh Malavat

•

Updated: 9 Dec 2023, 1:02 AM IST

उज्जैन. क्लास रूम में शरारती बच्चों को पढ़ाते समय शिक्षक ने बल्ला घुमाकर जमकर पिटाई कर डाली। खेड़ाखजुरिया संकुल केंद्र के प्राचार्य क्लास रूम में बच्चों पर बल्ले से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताते हैं, वीडियो पुराना है लेकिन हाल ही में सामने आया है। वीडियो क्लिप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ाखजुरिया के प्राचार्य उदयसिंह चौहान ने छात्रों की बेरहमी से बल्ले से पिटाई की। जिसने भी सोशल मीडिया पर वीडियो देखा, वह डर गया। जिस अंदाज में वीडियो बनाया है, उसमें प्राचार्य बच्चों को बल्ले से जमकर मारते दिखाई दे रहे हैं। संकुल प्राचार्य उदयसिंह चौहान से चर्चा की तो वह बोले, जिन बच्चों को मार रहे हैं, वे क्लास में क्रिकेट बैट लेकर खेल रहे थे, उसके अलावा यहां के बच्चे इतने शरारती हैं कि कई बार पुलिस तक बुलाने की नौबत आ जाती है। उन्हें इतनी जोर से नहीं पीट रहा था, सिर्फ डरा रहा था।
जिन बच्चों की पिटाई की, उनके माता-पिता ने शिकायत नहीं की
प्राचार्य चौहान का कहना है, कुछ दिनों पहले संकुल केंद्र के बाहर किसी व्यक्ति ने अवैध रूप से गुमटी रखने का प्रयास किया था, जिस पर हमने आपत्ति ली तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। यह वीडियो उसने अब कई महीने बाद वायरल किया है जबकि जिन बच्चों की पिटाई करते वीडियो में दिखाई दे रहे हैं, उनके माता-पिता ने आज तक कोई शिकायत नहीं की है।
खिडक़ी के बाहर से बनाया है वीडियो
प्राचार्य उदयसिंह चौहान द्वारा कक्षा 10वीं में अध्यनरत छात्र की पिटाई के दौरान किसी ने खिडक़ी के बाहर से उनका वीडियो बनाया। छात्र प्राचार्य से बार-बार सॉरी बोलकर माफी मांग रहा है, परंतु गुस्से में प्राचार्य उसकी पिटाई कर रहे हैं। पिटाई के बाद छात्र तिलमिला गया और घबराहट के मारे पसीने से तरबतर हो गया। छात्र की पिटाई से विद्यालय के अन्य छात्र भयभीत नजर आ रहे हैं, जबकि शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक विद्यालय में हिदायत दी जाती है कि छात्रों को शारीरिक प्रताडऩा न दी जाए। बावजूद ग्रामीण अंचल के विद्यालय में इस प्रकार पीटने का मामला सामने आया है।

वर्जन
मैं बच्चों के साथ कभी भी मारपीट नहीं करता, यह वीडियो फेक है। किसी ने रंजिश के चलते मुझे लक्ष्य करते हुए आठ मठीने पुराना वीडियो वायरल किया है।
– उदयसिंह चौहान, प्राचार्य
—–
मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में प्राचार्य चौहान से जानकारी मांगी गई है। उन्होंने किस कारण से यह मारपीट की है, इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
– गिरीश तिवारी, एडीपीसी