उन्नाव. गांधी जयंती के अवसर पर आज सरकारी कार्यालयों से लेकर जगह जगह गांधी जी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में एआरटीओ आदित्य कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम… भी गाया गया। पुरानी किला बाजार स्थित गांधी चबूतरे पर स्थानीय लोगों ने सफाई करके महात्मा गांधी की जयंती मनाई। रघुपति राघव राजा राम… के साथ मनाया गया