
उन्नाव. यूपी चुनाव 2022 को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर बयान बाजी कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने साइकिल से ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें सपा की नीतियों के विषय में जानकारी दी। सपा सरकार बनने के बाद बिजली मुफ्त कर दी जाएगी। बच्चों को पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से मदद दी जाएगी।