उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक दरोगा चौकी परिसर में चड्डी बनियान में बैठा है। वीडियो देखकर लगता है। यहां पर धार्मिक आयोजन चल रहा है। मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के कुल्हा गाढ़ा का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां पर धार्मिक आयोजन चल रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्रों में बैठी हैं। सीओ बीघापुर ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। जांच के निर्देश दिए गए हैं।