29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
वैलेंटाइन डे पर बच्चों ने की माता-पिता के साथ गुरु की पूजा, कहा अनमोल है इनका प्यार
Play video

वैलेंटाइन डे पर बच्चों ने की माता-पिता के साथ गुरु की पूजा, कहा अनमोल है इनका प्यार

नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Feb 2018, 5:26 PM IST

वाराणसी. वैलेंटाइन डे पर प्रेमी युगल आने प्यार के प्रदर्शन के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने इसी दिन माता-पिता व गुरु की पूजा करके सबको अनोखा संदेश दिया है। बच्चों ने कहा कि माता-पिता के साथ गुरु का प्यार अनमोल होता है जिन लोगों को यह स्नेह व आशीर्वाद मिलता है उनके जीवन में कभी प्यार की कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदली रणनीति, कल्याण सिंह की तरह नहीं उठाना होगा नुकसान


स्कूल में ही पूजा सामारोह का आयोजन किया गया है। विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार राय एवं प्रधानाचार्य डा.दिवाकर राय ने खुद अपने पिता व दादा-दादी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके समारोह की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों ने अपने माता-पिता की पूजा की। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे जन्मदाता प्रथम गुरु होते हैं। हमारे माता-पिता सभी तीर्थों एंव देवों के समान होते हैं। हम लोगों का कत्र्तव्य है कि उनका जीवन पर्यन्त सम्मान करे।
यह भी पढ़े:-पुलिसकर्मी हुए परेशान जब वैलेंटाइन डे मनाने पहुंच गये थाने

माता-पिता के बिना नहीं है हमारा अस्तित्व
विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार राय ने कहा कि माता-पिता के बिना हम लोगों का अस्तित्व नहीं हो सकता है। बच्चों का धर्म होता है कि अपने माता-पिता का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि बच्चों को शुरू से बताया जायेगा कि आपके जीवन में माता-पिता का क्या महत्व है तो वह बड़े भी हो जायेंगे, लेकिन अपने अभिभावक के महत्व को समझते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से वैलेंटाइन डे के दिन माता-पिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, जिससे बच्चों को बताया जा सके कि अगर प्रेम करना है तो सबसे पहले अपना माता-पिता व गुरु से करो। यह वही लोग हैं जो आपके जीवन को खुशियों से भर देते हैं। जीवन भर इनका आशीर्वाद मिलता है रहेगा तो सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता है।
यह भी पढ़े:-दलित छात्र हत्याकांड में कूदे राजा भैया, पीडि़त परिवार से कहा मैं दिलाऊंगा न्याय